Blogआस्थाउत्तराखंड भास्करऋषिकेशएक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादून

*दिल्ली निवासी 14 वर्षीय यश ने साइकिल से 8 ज्योतिर्लिंगों के यात्रा पूरी कर पहुंचा ऋषिकेश, 32 हजार किलोमीटर चलाया साइकिल, अभी चार ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने हैं बाकी*

 

(रिपोर्ट@ईश्वर शुक्ला)                                    ऋषिकेश/उत्तराखंड भास्कर –  कहते हैं भगवान पर आस्था की कोई उम्र नहीं होती और यह आस्था कितनी अटूट हो सकती है इसका नजारा ऋषिकेश में देखने को मिला है। जहां शाहदरा दिल्ली निवासी 14 वर्षीय यश साइकिल से 8 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पूरी कर पहुंचा है। यश ने अभी चार ज्योतिर्लिंगों के दर्शन और करने हैं। फिलहाल यश ऋषिकेश से पिथौरागढ़ होते हुए आदि कैलाश की ओर रवाना हुआ है।
यश ने बताया कि वह गरीब परिवार से है और उसके परिवार में एक ऐसी परेशानी है। जिसके समाधान के लिए उसने भारत के कोने-कोने में विराजमान 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा करने का निर्णय लिया है। उसकी भगवान भोलेनाथ पर अटूट आस्था और विश्वास है। यश ने बताया कि 13 महीने पहले शाहदरा दिल्ली से 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा के लिए वह साइकिल लेकर घर से निकला था। करीब 32 हजार किलोमीटर साइकिल चलाने के बाद वह अब तक आठ ज्योतिर्लिंगों की यात्रा और दर्शन कर चुका है। अभी चार ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने बाकी हैं। फिलहाल वह पिथौरागढ़ होते हुए आदि कैलाश की ओर जा रहा है। जिसके बाद वह रामेश्वरम जाएगा। आदि कैलाश, रामेश्वरम और अन्य दो ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए उसे साइकिल से अभी करीब 2 साल और लगेंगे। दिल्ली में परिवार से वह लगातार संपर्क में है और अपनी खैर खैरियत देने में लगा है। खास बात यह है कि इतनी छोटी उम्र में इतने बड़े संकल्प के साथ घर से निकले यश की जेब में खर्च के लिए चंद रुपए भी नहीं है। रात को पेट्रोल पंप पर अपना तंबू लगाकर सोना और लोगों की मदद से भोजन की व्यवस्था होना भी यश के लिए भगवान का चमत्कार है।

Related Articles

Back to top button