Blogआस्थाउत्तराखंड भास्करऋषिकेशखास खबरपौड़ी गढ़वाल

*परम पूज्य गोविंद गिरी देव जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, भागवत कथा श्रवण से पापों का नाश और भक्ति की प्राप्ति : गोविंद गिरी देव जी महाराज*

 

(रिपोर्ट@ईश्वर शुक्ला)
ऋषिकेश/उत्तराखंड भास्कर- श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या के कोषाध्यक्ष, गीता परिवार एवं महर्षि वेदव्यास प्रतिष्ठान के संस्थापक परम पूज्य गोविंद गिरी देव जी महाराज के श्रीमुख से ऋषिकेश स्थित वानप्रस्थ आश्रम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का प्रथम दिवस विधिवत रूप से शुभारंभ हुआ। यह दिव्य आयोजन 15 दिसंबर से 21 दिसंबर तक चलेगा।
प्रथम दिवस की कथा में परम पूज्य महाराज ने भागवत महात्म्य का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण मात्र ही समस्त पापों से मुक्ति दिलाने वाला तथा भगवत भक्ति प्रदान करने वाला है। उन्होंने कहा कि महर्षि नारद जी ने भी अपने पूर्व जन्म में केवल कथा श्रवण के प्रभाव से परम पद की प्राप्ति की थी।
महाराज श्री ने बताया कि भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य के भीतर विद्यमान राग, द्वेष, काम, क्रोध, लोभ एवं अहंकार का नाश होता है तथा व्यक्ति अपने कर्म क्षेत्र में सफल, श्रेष्ठ एवं सर्वप्रिय बनता है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति भगवत कथा से जुड़ता है, वह अंततः स्वयं प्रभु को भी प्रिय हो जाता है।


कथा के सहयोगी एवं परम पूज्य महाराज के परम शिष्य, हरिद्वार के प्रतिष्ठित अधिवक्ता विजय उपाध्याय ने कथा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परम पूज्य गोविंद गिरी देव जी महाराज व्यासपीठ पर विराजमान होकर अपनी विद्वतापूर्ण, सरस एवं ओजस्वी वाणी से अमृतवर्षा कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर रहे हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि हरियाणा के सूरजकुंड निवासी प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं उद्योगपति संजय लोधा एवं विवेक लोधा इस दिव्य कथा के मुख्य यजमान हैं। लोधा परिवार के संयोजन में आयोजित इस श्रीमद् भागवत कथा के दौरान देश की अनेक प्रतिष्ठित आध्यात्मिक विभूतियों के आगमन की भी संभावना है।

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button