Blogउत्तराखंड भास्करऋषिकेशएक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादूनसिटी एक्सप्रेस स्पेशल

*पाकिस्तान से श्रद्धालुओं का जत्था पहुंचा हेमकुंड गुरुद्वारा, श्री हेमकुंड साहिब धाम के लिए यात्रा मार्ग पर हुआ रवाना, 87 श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर देखा गया उत्साह*

 

(रिपोर्ट@ईश्वर शुक्ला)                                    ऋषिकेश/उत्तराखंड भास्कर –  विश्व प्रसिद्ध सिखों के पवित्र स्थल श्री हेमकुंड साहिब धाम की आस्था पाकिस्तान के 87 श्रद्धालुओं को भारत की सर जमी पर खींच लाई है। दिल्ली से होते हुए श्रद्धालुओं का जत्था तीर्थ नगरी के हेमकुंड गुरुद्वारे पहुंचा है। सभी श्रद्धालु आज सुबह श्री हेमकुंड साहिब धाम की यात्रा पर रवाना हों गए है। यात्रा को लेकर पाकिस्तान के श्रद्धालुओं में बेहद उत्साह और खुशी देखी गई है। जत्थे में शामिल कुछ श्रद्धालु पहले भी श्री हेमकुंड साहिब धाम की यात्रा पर आ चुके हैं। जत्थे में महिलाओं के साथ बच्चों की भी काफी संख्या है। जो यात्रा मार्ग पर जाने के लिए उत्सुक हैं। पाकिस्तानी श्रद्धालुओं का कहना है कि श्री हेमकुंड साहिब धाम के दर्शनों के बाद वह हरिद्वार में मां गंगा की भव्य आरती करेंगे। इसके अलावा वह भारत के अन्य दर्शनीय स्थलों को भी देखने जाएंगे। मुख्य रूप से श्री हेमकुंड साहिब धाम और अमृतसर का गोल्डन टेंपल पाकिस्तानी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र है। जहां से उनकी बेहद ज्यादा आस्था जुडी हुई है। फिलहाल उन्होंने त्रिवेणी घाट पर मां गंगा की भव्य आरती की है। कराची से आए अशोक कुमार ने बताया कि जो खुशी आनंद और प्यार उन्हें भारत में मिल रहा है। वह उन्हें दोबारा भारत आने के लिए मजबूर करेगा। दिल्ली के शीश गंज के गुरुद्वारे में जो सेवा भाव उन्होंने देखा है वह हमेशा यादगार बनकर दिल में रहेगा। महिला श्रद्धालु निशा सिंह ने बताया कि वाहेगुरु ने आज श्री हेमकुंड साहिब धाम के दर्शनों का जो नसीब दिया है। इसके लिए वह वाहेगुरु की शुक्र गुजार है। 15 अक्टूबर तक भारत में रहने के बाद वाघा बॉर्डर के रास्ते वह 16 अक्टूबर को वापस अपने वतन चले जाएंगे। ( Copy right)

 

Related Articles

Back to top button