Blogउत्तराखंड भास्करऋषिकेशखास खबर

*मॉडर्न स्कूल में बच्चों ने मनाया हरेला पर्व, प्रधानाचार्य ने बच्चों को हरेला पर्व के महत्व को बताया*

 

(रिपोर्ट@संवाददाता)
ऋषिकेश/उत्तराखंड भास्कर- मॉडर्न स्कूल में हरेला पर्व को बड़ी धूमधाम और हरसोला के साथ नन्हे छात्र छात्राओं के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में वृक्षारोपण किया गया जिसमें विद्यालय परिवार के हर सदस्य व छात्र-छात्राओं, शिक्षक शिक्षिकाओं तथा अन्य कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
स्कूल की प्रधानाचार्य नंदिनी उनियाल ने सभी छात्र-छात्राओं को हरेला पर्व के महत्व को बारीकी से समझाया। बताया कि हरेला पर्व उत्तराखंड राज्य का एक प्रमुख लोक पर्व है जो हरियाली कृषि पर्यावरण और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक माना जाता है। यह भी कहा कि यह पर्वत सिर्फ सांस्कृतिक उत्सव नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक चेतना की प्रतीक बनता जा रहा है।
आज से 15 अगस्त तक हरेला पर्व मनाया जाएगा जिसमें वन एवं हलदर पौधे का रोपण किया जाएगा। बच्चों को बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में एक ही दिन में 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है 3 लाख गढ़वाल और 2 लाख कुमाऊँ मंडल में पौधे लगेंगे।
इस अवसर पर विनोद सिलस्वाल, अभिषेक नैथानी, कमल सेमवाल, उषा कुशवाहा, अलका डोभाल, पंकज, सुधीर रावत, कमल सिंह नेगी सहित अन्य कई कर्मचारी लोग उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button