अवैध निर्माणउत्तराखंड भास्करऋषिकेशखास खबरसिटी एक्सप्रेस स्पेशल

*एमडीडीए के नक्शे के विरुद्ध हो रहा है निर्माण कार्य, नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए खड़ी कर दी बहुमंजिला इमारत, अधिकारियों की कार्यशैली पर हो रहे सवाल खड़े*

(रिपोर्ट@ईश्वर शुक्ला)                                                                                                                                            ऋषिकेश/उत्तराखंड भास्कर –  ऋषिकेश में मनीराम मार्ग पर शहर के प्रतिष्ठित मिठाई व्यापारी ने एमडीडीए के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बहुमंजिला इमारत खड़ी कर दी है। एमडीडीए मामला संज्ञान में होने के बावजूद अभी तक अवैध बहुमंजिला इमारत पर कार्रवाई नहीं कर सका है। जिससे विभाग्य अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एसडीएम ने मामले को संज्ञान में होने की बात कह कर जल्द ही कार्रवाई का भरोसा दिया है।
       ऋषिकेश में लगातार हो रहे अवैध निर्माण का मामला किसी से छिपा नहीं है। अवैध निर्माणों को लेकर धरने प्रदर्शन और आंदोलन भी होते हुए दिखाई दिए हैं। फिर भी अवैध निर्माण पर 100% करवाई होती हुई दिखाई नहीं दे रही है। ऐसा ही एक मामला मनीराम रोड पर फिर से देखने को मिला है। जहां शहर के एक प्रतिष्ठित मिठाई व्यापारी ने 15 फुट की सड़क किनारे 90 वर्ष की भूमि पर पांच मंजिला अवैध बहुमंजिला इमारत खड़ी कर दी है। जबकि एमडीडीए की ओर से भूतल और एक मंजिल का नक्शा व्यापारी ने पास करवाया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कुछ दिन पहले अधिकारी अवैध निर्माण पर निरीक्षण कर उसे सील करने के लिए भी पहुंचे। लेकिन किसी वजह से अधिकारी अवैध निर्माण को सील किया बगैर ही वापस लौट गए। ऐसे में अवैध निर्माण का कार्य और ज्यादा तेजी से होने लगा है। मजदूर दिन और रात एक करके अवैध बहु मंजिला इमारत का निर्माण कार्य पूरा करने की कोशिश में जुटे हैं। ठेकेदार भी भवन निर्माण को शीघ्र पूरा करने के चक्कर में गुणवत्ता से भी खिलवाड़ करता हुआ दिखाई दे रहा है। मामला अब एसडीएम योगेश मेहरा के पास पहुंचा है। एसडीएम ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। एमडीडीए के अधिकारी लगातार अवैध निर्माणों पर कार्रवाई कर रहे हैं। मनीराम मार्ग पर बना रही अवैध बहु मंजिला इमारत पर भी जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button