Blogआस्थाउत्तराखंड भास्करऋषिकेशखास खबर

*भगवान भवन आश्रम में मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव, महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी साक्षी जी महाराज ने गुरुओं का शिष्यों को वर्णन कर बताया महिमा, गुरु पूर्णिमा पर गुरु का आशीर्वाद लेने से अक्षय पूण्य और जीवन में आध्यात्मिक उन्नति होती है प्राप्त :  आलोक हरि जी*

 (रिपोर्ट@ईश्वर शुक्ला)
ऋषिकेश/उत्तराखंड भास्कर – गुरु पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम श्री भगवान भवन रेलवे रोड आश्रम पर ब्रह्मलीन सतगुरु के चित्रों आचार्य महामंडलेश्वर डॉ स्वामी साक्षी जी महाराज ने माल्या पाठ कर गुरुओं का सूक्ष्म रूप से शिष्यों को वर्णन किया उनकी महिमा को बताया।हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मानते हैं इस दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म भी हुआ था इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं।
उन्होंने कहा संसार में गुरु के बिना शीश के जीवन में हमेशा अंधकार रहता है। माता-पिता और गुरु मनुष्य का जीवन का उद्धार करते हैं गुरु हमेशा सत मार्ग पर चलने की राह दिखाते हैं। इस दौरान हजारों की संख्या में देश-विदेश से आए शिष्यों ने गुरु वंदना की।
साक्षी जी महाराज की कृपा पात्र शिष्य महंत स्वामी आलोक हरि जी महाराज ने सभी का पटका पहनकर स्वागत किया।आलोक हरि महाराज ने कहा कि मानता है कि गुरु पूर्णिमा पर गुरु का आशीर्वाद लेने से अक्षय पूण्य और जीवन में आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है। भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान देवता से भी ऊपर माना गया है। गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पाय जैसी सूक्तियां इस परंपरा की गहराई को दर्शाती है। गुरु पूर्णिमा आत्मिक उन्नति और सद्गुरु की महिमा को समझने का दिन है।
इस दौरान आश्रम में विशाल संत भंडारे का आयोजन किया गया।
इस मौके पर महंत स्वामी विजय स्वरूप महाराज तुम्हारा एल आर ब्रांड के डायरेक्टर सुनील लोधी राजपूत अखिल भारतीय लोधी कल्याण महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह राजपूत विधायक डिवाइ चंद्र प्रकाश लोधी अमापुर विधायक हरिओम वर्मा कासगंज विधायक देवेंद्र सिंह सियाणा विधायक देवेंद्र सिंह लोधी तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत कासगंज जिला पंचायत अध्यक्ष बॉबीकश्यप कन्नौज जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत प्रवीण भारद्वाज गोपाल कृष्ण राजपूत महेश मिश्रा महेश नरवरिया प्रतीक राजपूत ब्लॉक प्रमुख सुल्तानगंज कश्मीर सिंह रईस खान सहित सैकड़ों भक्त गण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button