Blogउत्तराखंड भास्करऋषिकेशखास खबरदेहरादून

*सीएम से मिले प्रतीक कालिया, ऋषिकेश की समस्याएं उठाईं, शिक्षकों की कमी व ट्रांसपोर्ट नगर की मांग, समाधान का आश्वासन*

(रिपोर्ट@संपादक)
ऋषिकेश/उत्तराखंड भास्कर-  मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके शासकीय आवास पर भाजपा के जिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने शिष्टाचार भेंट कर चार वर्षों के सफल कार्यकाल की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याओं को प्रमुखता से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य ने “संकल्प से समृद्धि” की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है, जो जनकल्याणकारी योजनाओं और धरातलीय कार्यों में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।
भेंट के दौरान प्रतीक कालिया ने हरिपुर कलां भाग-दो स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में लंबे समय से हिंदी, गणित और विज्ञान विषयों के प्रवक्ताओं की कमी का मुद्दा उठाया, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने ऋषिकेश में ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना की मांग रखते हुए कहा कि इससे शहर में जाम और पार्किंग जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान संभव हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य मितीका शर्मा, पूजा ग्वाड़ी, लक्ष्मी जुगरान, मोहित शर्मा, धर्मेंद्र ग्वाड़ी एवं सुनील जुगरान सहित प्रतिनिधि मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button