Blogआस्थाउत्तराखंड भास्करऋषिकेशएक्सक्लूसिव खबरें

*हेमकुंट साहिब यात्रा की तैयारियां तेज, ट्रेक रूट की रेकी में 5-6 फीट बर्फ मिली, 20 मई को ऋषिकेश से रवाना होगा पहला जत्था, 23 मई से शुरू होगी यात्रा*

 

(रिपोर्ट@ईश्वर शुक्ला)                                      गोविंदघाट/ऋषिकेश। उत्तराखंड भास्कर-  चारधाम यात्रा 2026 के साथ ही सिख श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी पवित्र हेमकुंट साहिब यात्रा की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए भारतीय सेना के जवानों और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने गोविंदघाट से हेमकुंट साहिब तक ट्रेक रूट की संयुक्त रेकी की। निरीक्षण के दौरान हेमकुंट साहिब क्षेत्र में करीब 5 से 6 फीट तक बर्फ जमी पाई गई, जबकि अटलाकोटी ग्लेशियर प्वाइंट पर भी भारी बर्फबारी के संकेत मिले हैं।

हालांकि राहत की बात यह है कि पिछले दिनों गिरी ताजा बर्फ धूप निकलने के साथ तेजी से पिघलने की संभावना है, जिससे ट्रेक मार्ग को साफ करने में सुविधा मिलेगी। भारतीय सेना की विशेष टुकड़ी 15 अप्रैल के बाद क्षेत्र में पहुंचकर मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य शुरू करेगी, ताकि कपाट खुलने से पहले रास्ता पूरी तरह सुरक्षित और श्रद्धालुओं के अनुकूल बनाया जा सके।

हिमालय की गोद में स्थित विश्व प्रसिद्ध सिख तीर्थ हेमकुंट साहिब अपनी प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक ऊर्जा के लिए जाना जाता है। इस वर्ष यात्रा 23 मई 2026 से विधिवत शुरू होगी, जबकि पहला जत्था 20 मई को ऋषिकेश से रवाना किया जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंधन ट्रस्ट और भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया कि बेहतर समन्वय के साथ सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित, सुचारु और यादगार बन सके।

Related Articles

Back to top button