Blogउत्तराखंड भास्करऋषिकेशखास खबरदेहरादून

*तिरंगे की शान में डूबा रेडिएंट पब्लिक स्कूल, गूँजे देशभक्ति के गीत, रामेश्वर प्रसाद लोधी ने फहराया तिरंगा, मनीष नैथानी और नगीना रानी ने बढ़ाया जोश*

 

(रिपोर्ट@भारत गुप्ता)                                      डोईवाला/उत्तराखंड भास्कर – प्रेम नगर बाजार स्थित रेडिएंट पब्लिक स्कूल का प्रांगण शुक्रवार को पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय प्रबंधक रामेश्वर प्रसाद लोधी ने सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान के साथ सलामी दी। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमें हमारे बलिदानियों की याद दिलाता है और हर नागरिक का दायित्व है कि देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए स्वयं को समर्पित करे।

भाजपा के पूर्व जिला मंत्री मनीष नैथानी ने कहा कि तिरंगे के नीचे खड़े होकर जो गर्व महसूस होता है, वही हमें जीवनभर देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देता है। वहीं, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी ने कहा कि देशभक्ति केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि यह प्रतिदिन हमारे विचारों और कर्मों में झलकनी चाहिए। बच्चों में यह भावना बचपन से ही विकसित होनी चाहिए।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य और ओजस्वी भाषणों के माध्यम से माहौल को जोश और उमंग से भर दिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य हंसी अधिकारी, अंकित लोधी, सुनीता बलोधी, अमित रावत सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button