Blogउत्तराखंड भास्करऋषिकेशखास खबरटिहरी गढ़वालसिटी एक्सप्रेस स्पेशल

*सीताराम परिवार की अध्यक्ष बनी सुशीला सेमवाल, राम तपस्थली आश्रम ब्रह्मपुरी में हुआ धार्मिक कार्यक्रम, सुंदरकांड के बाद हुआ भारतीय सीताराम परिवार का गठन*

 

(रिपोर्ट@ईश्वर शुक्ला)                                    ऋषिकेश/उत्तराखंड भास्कर –  बद्रीनाथ मार्ग स्थित राम तपस्थली आश्रम ब्रह्मपुरी में एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसके अलावा आश्रम में अखिल भारतीय सीताराम परिवार का गठन किया गया। सुशीला सेमवाल को सीताराम परिवार के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई।

मंगलवार को आश्रम के संस्थापक महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयोजित सुंदरकांड पाठ में कथावाचक मंहत बालक राम दास महाराज ने भक्तों को सुंदरकांड का प्रसंग सुनाया। उन्होंने श्रद्धालुओं को बताया कि सुंदरकांड में 65 दोहे और 260 चौपाई हैं। सुंदरकांड का प्रसंग हनुमान का लंका जाने से लेकर रावण के छोटे भाई विभीषण का राम की शरण में आने तक का है। सुंदरकांड में हनुमान का माता सीता की खोज में लंका जाना, लंका में अशोक वाटिका को तहस नहस करना, माता सीता को भगवान राम का संदेश देना , हनुमान की ओर रावण के छोटे पुत्र अक्षय की मृत्यु, लंका दहन समेत विभिन्न प्रसंग है। महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास ने बताया कि सनातन धर्म हिंदू धर्म का ही वैकल्पिक नाम है। सनातन धर्म में चार नियम है। जिसे धारण करना ही धर्म कहलाता है। पहला आस्था, दूसरा दया, तीसरा सत्य और चौथा क्षमा है। ये सभी धर्म के नियम है लेकिन कोई आचरण नहीं करते हैं। इसके बाद उन्होंने अखिल भारतीय सीताराम परिवार का गठन किया। जिसें सुशीला सेमवाल को अध्यक्ष चुना गया। रमा बल्लभ भट्ट, घनश्याम नौटियाल संरक्षक, राजन बिष्ट, महिपाल बिष्ट, विनीता बिष्ट, विजय नौटियाल उपाध्यक्ष, गजेंद्र कंडियाल संयोजक, प्रमोददास कोषाध्यक्ष, मंहत रवि प्रपन्नाचार्य और डिंपल शुक्ला को मीडिया प्रभारी चुने गए। नवनियुक्त अध्यक्ष सुशील सेमवाल ने बताया कि सीताराम परिवार का उद्देश्य समाज में सनातन धर्म का प्रचार प्रसार कर उन्हें परिवार से जोड़ना है। इस मौके पर नीलम भंडारी, रोशनी रौथाण, सुनीता ममगाईं, अनिता रयाल, नीलम ममगाईं आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button