*निर्मल आश्रम में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, संस्थान के विभिन्न स्कूलों के सैकड़ो शिक्षकों को किया गया सम्मानित, केक काटकर मनाया गया सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन का जन्मदिन*

(रिपोर्ट@ईश्वर शुक्ला) ऋषिकेश/उत्तराखंड भास्कर – निर्मल आश्रम संस्थान ऋषिकेश अपने स्थानीय तथा अन्य राज्यों के विभिन्न स्कूलों के सैकड़ो शिक्षकों के साथ निर्मल आश्रम परिसर में धूमधाम से शिक्षक दिवस भारत के राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर केक काटकर मनाया इस दौरान निर्मल आश्रम के महंत राम सिंह महाराज और संत जोध सिंह महाराज ने सभी शिक्षकों को उपहार सिरोपा और प्रसाद देकर सम्मानित भी किया।

गुरुवार को निर्मल आश्रम के परिसर में शिक्षक दिवस के अवसर पर एक भब्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें निर्मल आश्रम द्वारा संचालित ऋषिकेश व अन्य राज्यों के स्कूल निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल, निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकैडमी, गुरु नानक निर्मल संगीत अकादमी, हरि कृपा सिलाई केंद्र, संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल, संत निक्का सिंह आईआईटी स्कूल और निर्मल धाम करनाल के सैकड़ों शिक्षकों प्रधानाचार्य सहित अधिकारी व कर्मचारियों की उपस्थिति में गुरुवाणी और गायत्री मंत्र के साथ महंत राम सिंह महाराज संत जोध सिंह महाराज और संत कंवल जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
महंत राम सिंह महाराज और संत जोध सिंह महाराज ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे न केवल ज्ञान का प्रसार करते हैं, बल्कि छात्रों के व्यक्तित्व और नैतिक मूल्यों के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। भारत में शिक्षा और समाज का शाश्वत संबंध रहा है।
माहेश्वरी समाज ने तलवार छोड़कर तराजू धारण कर समाज में शिक्षा, उद्यमिता, और समाजसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कई स्कूल, कॉलेज, और छात्रवृत्ति योजनाएं स्थापित कर समाज के सभी वर्गों में शिक्षा का दीप प्रज्वलित करने में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर रहे हैं और उनके द्वारा संचालित स्कूल का आदर्श वाक्य “तमसो मा ज्योतिर्गमय” है, जिसका अर्थ है ’अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ो।’
इस दौरान एनजीए की प्रधानाचार्या डाॅ सुनिता शर्मा ने कहा कि महंत राम सिंह महाराज और संत जोध सिंह महाराज की कृपा से चल रहें निशुल्क विधालय एनजीए दिन दुगनी रात चौगुनी विद्यार्थी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं जिसके फल स्वरुप हजारों विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हेतु विभिन्न विश्वविद्यालयों में प्रवेश उनकी योग्यता के अनुसार सत प्रतिशत नि शुल्क मिल रहा है। इस शिक्षक दिवस पर संतो के मार्ग दर्शन में विद्यार्थियों का चौतरफा विकास सुरक्षित हो पा रहा है ।
वहीं एनडीएस की प्रधानाचार्या ललिता कृष्ण स्वामी ने भी एनडीएस के विकास कार्यों का श्रेय शिक्षक दिवस पर गुरु महाराज जी को दिया और बताया कि जब ऋषिकेश में उच्च कोटी के स्कूल नहीं हुआ करते थे तब महाराज जी के आशीर्वाद से ही एनडीएस का निर्माण सुनिश्चित हो पाया और आज विभिन्न क्षेत्रों के बच्चे वहां पर बेहतरीन शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं यह सब निर्मल आश्रम महंत एवं संत की कृपा से ही सम्भव हो पाया, हम महाराज जी का कोटि-कोटि धन्यवाद करते हैं जिनकी कृपा से शिक्षा जगत में हम आज अपनी सेवाऐं विधार्थियों को दे पा रहे हैं।
शिक्षक दिवस पर यह लोग रहे उपस्थित। एजुकेशन डिपार्टमेंट के चेयरमैन डॉ. एसएन सूरी प्रधानाचार्य ललित कृष्ण स्वामी डॉक्टर सुनीता शर्मा अमृतपाल डंग कविता अरोरा कुलदीप सिंह काला सरदार गुरविंदर सिंह केएल डंग हरमनप्रीत सिंह विनोद बिजलवान सम्मी पैन्यूली तरनजीत सिंह नीरू अरोड़ा दीपा पांडे रणजीत कौर गुरजिंदर सिंह जोहल दिनेश पैन्यूली दीपमाला कोठियाल ज्योति पवार बलविंदर सिंह योगिता राजपूत रेणुका भट्ट सुनीता आहूजा निर्मल सिंह कृष्ण गोपाल गुलाटी गुरजिंदर सिंह दिनेश शर्मा देवेंद्र सिंह भट्टी संजय जोशी संजू कोहली हैप्पी सिंह रामजीवन सिंह हरविंदर सिंह सहित तमाम संगत व श्रद्धालु उपस्थित रहे।