*स्वर्गाश्रम ट्रस्ट के प्राचीन रामेश्वर मंदिर का भव्य मुख्य द्वार लोकार्पित, पूजा, अभिषेक व यज्ञ के साथ हुआ शंकर भगवान की प्रतिमा का अनावरण*

(रिपोर्ट@संवाददाता)
ऋषिकेश/उत्तराखंड भास्कर- स्वर्गाश्रम ट्रस्ट स्थित प्राचीन रामेश्वर मंदिर के नवनिर्मित मुख्य द्वार का विधिवत उद्घाटन एवं लोकार्पण धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। मुख्य द्वार का निर्माण राजस्थान के हनुमानगढ़ टाउन निवासी श्रीमती विमला देवी द्वारा अपने पति स्वर्गीय श्री द्वारका प्रसाद सारड़ा जी की पुण्य स्मृति में कराया गया। इस अवसर पर स्वर्गाश्रम ट्रस्ट प्रबंधन की उपस्थिति में मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
दिनांक 21 जनवरी 2026 को स्वर्गाश्रम ट्रस्ट के पुजारी आचार्य सुरेश भट्ट जी के आचार्यत्व में रायसिंहनगर (राजस्थान) निवासी यजमान श्री किशन जी बाहेती द्वारा रामेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक, यज्ञ एवं मुख्य द्वार के ऊपर स्थापित भगवान शंकर की दिव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। पूजा-अर्चना के उपरांत विधिवत रूप से मुख्य द्वार का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के उपप्रबंधक जयेश झा, रूदल यादव, अनूप कोठियाल, अनिल तिवारी, कृष्णगोपाल, विनायक भट्ट, गणेश भट्ट, दिनेश, शुभम मैठाणी, अमित देशवाल, हरपाल, रवि, विनोद, विजय बलौदी, सुरेंद्र, अमन, नितेश, हरेंद्र, रजनी चांडक सहित संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
वसंत पंचमी पर स्वर्गाश्रम ट्रस्ट में सरस्वती पूजन, कर्मचारियों व शिक्षकों ने की सामूहिक आराधना।
स्वर्गाश्रम। वसंत पंचमी के पावन अवसर पर स्वर्गाश्रम ट्रस्ट परिसर में ज्ञान, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती का विधिवत पूजन एवं आराधना का आयोजन किया गया। वर्ष 2026 में वसंत पंचमी 23 जनवरी को मनाई गई। इस अवसर पर स्वर्गाश्रम ट्रस्ट के मैनेजर कर्नल विनय कृष्ण कांत श्रीवास्तव ने अपने समस्त कर्मचारियों एवं संस्कृत विद्यालय के शिक्षकों के साथ मां शारदा की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि एवं ज्ञान की कामना की।
पूजन कार्यक्रम में उपप्रबंधक जयेश झा, रूदल यादव, अनूप कोठियाल, विनय कोठियाल, सिमरन नौटियाल, महेश नौटियाल, सुरेश भट्ट, गणेश भट्ट, विजय बलौदी, राजेंद्र प्रसाद चमोली, राहुल कंडवाल, जितेंद्र बलूनी, विनोद कांखरियाल, कृष्णगोपाल, अनिल तिवारी, यसपाल, सुभाष ढौंडियाल सहित अन्य कर्मचारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने मां सरस्वती से बुद्धि, विवेक एवं ज्ञान प्रदान करने की प्रार्थना की।




