Blogउत्तराखंड भास्करऋषिकेशएक्सक्लूसिव खबरेंखास खबरटिहरी गढ़वाल

*प्रशिक्षु वन क्षेत्राधिकारी पहुंचे मुनिकीरेती, वनों की सुरक्षा और संवर्धन के बारे में ली जानकारी, जायका योजना के तहत हो रहे मृदा संरक्षण कार्यों को समझा, 2025 में उत्तराखंड को मिल जाएंगे 30 वन क्षेत्राधिकारी*

 

(रिपोर्ट@ईश्वर शुक्ला)                                    ऋषिकेश/उत्तराखंड भास्कर – महाराष्ट्र के चंद्रपुर फारेस्ट अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे 30 वन क्षेत्राधिकारियों का दल नरेंद्र नगर वन प्रभाग क्षेत्र अंतर्गत मुनिकीरेती पहुंचा। प्रशिक्षु अधिकारियों ने वन विभाग के तमाम इलाकों का भ्रमण किया। खास तौर पर उन्होंने नीर गुड्डू वाटर फॉल क्षेत्र में चल रही जायका योजना के तहत हो रहे मृदा संरक्षण कार्यो के बारे में जानकारी ली।

शनिवार को महाराष्ट्र के चंद्रपुर फारेस्ट अकादमी से 30 वन क्षेत्राधिकारियों का दल नरेंद्र नगर वन प्रभाग क्षेत्र अंतर्गत मुनिकीरेती पहुंचा। इन सभी प्रशिक्षु अधिकारियों ने उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति के अनुसार वन विभाग की कार्यप्रणाली को समझा। किस प्रकार से वन अधिकारी क्षेत्र में कार्य करते हैं और किस प्रकार वन्य जीवों और इंसानों के बीच होने वाले टकराव को रोकते हैं इस पर गहन चिंतन किया। जानकारी मिलने पर सभी प्रशिक्षु अधिकारी काफी संतुष्ट नजर आए और उन्होंने कई प्रकार के सवाल जवाब कर अपनी जिज्ञासाओं को भी शांत किया। खासतौर पर वह नीर गड्डू वाटरफॉल क्षेत्र में भी भृमण करने के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने नीर गुड्डू में जायका योजना के तहत हो रहे मृदा संरक्षण कार्यो के बारे में जानकारी ली। प्रशिक्षु परियोजना के तहत स्लोप स्टेबलाइजेशन के तहत आधुनिक तकनीक से हो रहे कार्य को बारीकी से जाना। वन क्षेत्राधिकार शिवपुरी विवेक जोशी ने बताया कि भ्रमण पर आए प्रशिक्षित 30 वन क्षेत्राधिकारियों में 20 अधिकारी उत्तराखंड और 10 अधिकारी छत्तीसगढ़ कैडर के हैं। वर्ष 2025 के अंत तक उत्तराखंड कटर के वन अधिकारी राज्य को मिल जाएंगे। उन्होंने बताया कि आगामी एक माह तक यह प्रशिक्षण अधिकारियों का दल उत्तर भारत के भ्रमण पर रहेगा। इस भ्रमण के दौरान उनको वनों की सुरक्षा एवं संवर्धन करने की जानकारी दी जाती रहेगी। इस दौरान चंद्रपुर वन अकादमी के निदेशक पीयूष जगताप, प्रशिक्षु वन क्षेत्राधिकारी में प्रियांशु, विवेक चौहान, विपिन, अंजली सिंह, अंजलि रमन वन दरोगा विजेंद्र मैथानी, पंकज पांडे, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button