Blogउत्तराखंड भास्करऋषिकेशखास खबरदेहरादून

*धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड भास्कर का वार्षिकोत्सव, संरक्षक मंडल के पदाधिकारियों का हुआ सम्मान, मुख्य अतिथि और अति विशिष्ट अतिथियों ने दिया ढेर सारा आशीर्वाद*

 

(रिपोर्ट@ईश्वर शुक्ला)                                            ऋषिकेश/उत्तराखंड भास्कर – साप्ताहिक समाचार पत्र उत्तराखंड भास्कर ने अपना वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्र की कई महान विभूतियों को सम्मानित किया गया। समाचार पत्र के संरक्षक मंडल को भी सम्मान देकर हौसला अफजाई की गई। उत्तराखंड भास्कर के पाठक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। जिन्होंने उत्तराखंड भास्कर की संपादक डिंपल शुक्ला और उनके सहयोगी ईश्वर शुक्ला को शीर्ष बुलंदियों पर पहुंचने की शुभकामनाएं दी।

रविवार को उत्तराखंड भास्कर समाचार पत्र के एक साल पूर्ण होने पर देहरादून रोड स्थित होटल अमेरिस में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास, अति विशिष्ट अतिथि महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, वरिष्ठ समाज सेवी महेंद्र सिंह, भाजपा नेता संदीप गुप्ता और अश्वनी गुप्ता पहुंचे। सभी अतिथियों ने मिलकर सबसे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित के बाद शहर की बेटी रिद्धि कोहली ने सरस्वती वंदना पर प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीत लिया। अतिथियों ने कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद उत्तराखंड भास्कर के संरक्षक मंडल में शामिल जितेंद्र पवार (मनोज) डॉ. अनुराग रावत, ललित मोहन मिश्र, सुनील भगत, राधेश्याम शुक्ला, डॉ. आरके भारद्वाज, नारायण सिंह रावत, महंत रामेश्वर गिरी महाराज, प्रतिक कालिया शर्मा, डॉ राजे नेगी, विनोद कुलियाल, मनदीप सिंह, अनिल रावत, एडवोकेट राज कौशिक और एडवोकेट राजीव कुमार
को अलग-अलग प्रजातियों के पौधे और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर संरक्षक मंडल के सभी पदाधिकारी काफी खुश और गदगद नजर आए। उन्होंने उत्तराखंड भास्कर की संपादक डिंपल शुक्ला और उनके सहयोगी ईश्वर शुक्ला को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर दयाराम दास ने कहा की परिस्थितियों कभी पक्ष में रहती हैं तो कभी विपरीत होती हैं। इन परिस्थितियों में जिस प्रकार उत्तराखंड भास्कर प्रतिदिन समाचार संकलन कर लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहा है वह सराहनीय है। एक साल में ही उत्तराखंड भास्कर ने अपना नाम शहर और आसपास के क्षेत्र में चमकाया है। इसके लिए उत्तराखंड भास्कर के संपादक और तमाम संरक्षक मंडल के पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं।
अति विशिष्ट अतिथि महिला आयोग के अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि पत्रकारिता करना आसान नहीं है इसमें कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। पक्ष विपक्ष की खबरों का बैलेंस बनाना अपने आप में एक काबिलियत है। उत्तराखंड भास्कर जिस प्रकार से समाचारों को प्रकाशित कर जनता के बीच परोस रहा है वह सराहनीय है। उत्तराखंड भास्कर लगातार आकाश के बुलंदियों को छूता रहे इसकी वह शुभकामनाएं देती हैं।
समाजसेवी महेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तराखंड भास्कर में जिस प्रकार तमाम विभागों और कार्य क्षेत्र के समाचार प्रकाशित हो रहे हैं उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उत्तराखंड भास्कर की संपादक को शब्दों का बहुत अच्छा ज्ञान है अपने शब्द जाल से वह इसी प्रकार लोगों की मदद अखबार के माध्यम से करती रहें यही शुभकामनाएं हैं।
भाजपा नेता संदीप गुप्ता ने कहा कि असली पत्रकार वही है जो खबरें छिपाता नहीं बल्कि छापता है। कुछ इसी प्रकार का जुनून डिंपल शुक्ला और ईश्वर शुक्ला में देखा गया है जो कई बार विपरीत परिस्थितियों में फंसने के बाद भी आज समाज के बीच लोगों को आईना दिखाने का काम कर रहे हैं।
कार्यक्रम अध्यक्ष नेता अश्वनी गुप्ता ने कहा कि जब ऊपर चढ़ता हुआ व्यक्ति नीचे गिरता है तो उसे डर लगता है लेकिन जब वह बिल्कुल नीचे गिर जाता है तो उसे ऊपर उठने से कोई नहीं रोक सकता जिसका जीता जागता सबूत उत्तराखंड भास्कर से जुड़े ईश्वर शुक्ला खुद हैं।
कार्यक्रम में उत्तराखंड भास्कर के संरक्षक मंडल में शामिल सभी पदाधिकारी ने इसी प्रकार एक के बाद एक अपने भाषण में डिंपल शुक्ला और ईश्वर शुक्ला के व्यवहार की सराहना की और उन्हें उज्जवल भविष्य की बधाई देते हुए ढेर सारा आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के अंत में उत्तराखंड भास्कर की संपादक डिंपल शुक्ला और ईश्वर शुक्ला ने मिलकर सभी मुख्य अतिथियों का आदर सत्कार और पुष्पमाला के साथ मंगल वस्त्र पहनकर उनको सम्मानित किया।
उत्तराखंड भास्कर की संपादक डिंपल शुक्ला और उनके सहयोगी ईश्वर शुक्ला ने बताया कि जो प्यार पाठकों का उनको मिल रहा है वह सदा मिलता रहे इसके प्रयास किए जाएंगे। हर क्षेत्र की खबरों को प्राथमिकता से प्रकाशित किया जाए और खोजी खबरों को भी प्रकाशित करने में प्राथमिकता मिले इसकी भी कोशिश रहेगी। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि और संरक्षक मंडल के पदाधिकारी का कार्यक्रम सफल होने पर हार्दिक आभार व्यक्त किया।
उत्तराखंड भास्कर के वार्षिक उत्सव के कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ सुनील दत्त थपलियाल ने कहा कि आज उन्हें बहुत गौरव महसूस हो रहा है कि उनको उत्तराखंड भास्कर के कार्यक्रम का संचालन मिला वह उन्हें उज्जवल भविष्य का ढेर सारा आशीर्वाद देते हैं।

सम्मान समारोह में पूर्व पालिका अध्यक्ष शंभू पासवान, क्रेजी फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष डिमरी, स्वामी आलोक हरि जी महाराज रवि शास्त्री अक्षत गोयल दीपक भारद्वाज दीपक नारंग संदीप भारती उल्लास बहुगुणा, मनोज गुप्ता, लखन जैसवाल हेमा शुक्ला आदि तमाम लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button