*वीर बाल दिवस पर निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी में धूमधाम से मनाया गया 18वां वार्षिकोत्सव, मुख्य अतिथि डॉ हर्षवंती बिष्ट ने स्कूल की मुक्त शिक्षा और वातावरण की की जमकर प्रशंसा, वीर अभिमन्यु और भक्त प्रहलाद की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया भाव विभोर*

(रिपोर्ट@ईश्वर शुक्ला) ऋषिकेश/उत्तराखंड भास्कर – निर्मल आश्रम ज्ञान दान एकेडमी स्कूल के संस्थापक महंत राम सिंह महाराज और व्यवस्थापक संत जोध सिंह महाराज के आशीर्वाद से निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी में विद्यालय का 18वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए नन्हे -मुन्ने बच्चों की प्रस्तुति चांद का सफर में चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को दर्शकों ने खूब साराहा। चंद्रयान की प्रस्तुति द्वारा सर्वधर्म समान की भावना को उजागर किया गया। इसरो द्वारा चंद्रयान 3 को चांद की सतह पर स्थापित किया गया था, इसको बड़े ही सुंदर ढंग से रंगमंच पर उतारा गया और तिरंगा फहराकर अपनी जीत का परचम फहराया। कार्यक्रम की अगली प्रस्तुति वीर बाल दिवस खालसा पंथ के अंतिम सिख गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिब जादो के बलिदान की शहिदी गाथा को विद्यालय की छात्रा गुरमीत कौर ने प्रस्तुत किया।
तथा गतका के माध्यम से बताया गया कि किस तरह छोटे-छोटे बच्चों ने अपने आस्था की रक्षा करते हुए अपने धर्म के रास्ते पर चलते हुए अपने धर्म की खातिर अपने प्राणों को निछावर कर दिया था। ये चार साहिब जादो के बलिदान को सम्मान देते हुए उनका इतिहास और महत्व को बच्चों द्वारा स्पष्ट किया गया। हिंदी नाटक वीर अभिमन्यु भक्त प्रहलाद की प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर किया। कार्यक्रम में प्रहलाद नाटक मे, प्रहलाद का अभिनय करने वाले बच्चे से खुश होकर के पुर्तगाल से पधारे ऋषभ चावला ने बच्चे को 25000 की नकद राशि प्रदान की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ हर्षवंती बिष्ट (भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन अध्यक्ष) द्वारा दीपप्रज्ज्वलित कर किया गया। विद्यालय के छात्र – छात्राओं को विभिन्न शैक्षिक व कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त विद्यालय के मेधावी छात्र – छात्राओं को उनके अच्छे परीक्षा परिणाम पर सम्मानित किया गया। इस वर्ष की कॉक ट्रॉफी प्रहलाद सदन ने हासिल की। संगीत के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु गुरबाणी कौर मनजोत कौर जसप्रीत कौर खुशी भंडारी को सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर विद्यालय की पत्रिका ज्ञानदीप का भी विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ हर्षवंती बिष्ट नेविद्यालय की निःशुल्क शिक्षा एवं यहां के वातावरण की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने ने कहा कि एक शिक्षण संस्थान इतनेसुंदर ढंग से भी चलाया जा सकता है। यह अनुकरणीय है, प्रशंसनीय है। उत्तराखंड सरकार द्वारा इसकी सराहना जरूर करनी चाहिए बच्चों को इस संस्था द्वारा जो संस्कारवान शिक्षा दी जा रही है उसका अनुकरण करना चाहिए। निर्मल आश्रम संस्था की प्रशंसा की।यहां के प्रधानाचार्य और अध्यापकों को बधाई देते हुए कहा कि आप यहां प्रतिभाओं को निखारते हैं, आगे उन्होंने महाराज जी से निवेदन किया कि आप इस संस्था को आगे इंजीनियरिंग मेडिकल कॉलेज के रूप में बढायें तो और भी अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस का इतना सुंदर रंगमंचन उन्होंने आज तक नहीं देखा। यहां इतने सुंदर संस्कारवान बच्चे तैयार किए जाते हैं। उन्होंने संस्था को दिन दूनी रात चौगुनी उन्नति करने के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंत में महाराज जी द्वारा मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य अतिथियों को आशीर्वाद स्वरूप विद्यालय का स्मृति चिन्ह और सिरोपा देकर सम्मानित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सुनीता शर्मा एवं मुख्य अध्यापिका श्रीमती अमृतपाल डंग ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पधारे विद्यालय के चेयरमैन डॉ एसएनसूरी श्रीमती रेनू सूरी एनडीएस प्रधानाचार्या श्रीमती ललिता कृष्णास्वामी डीएसबी शिव सहगल बृजपाल सिंह यादव सरदार अरिहंत सिंह डायरेक्टर करनाल सोहनवीर राणा सह मंत्री क्रीड़ा भारती ऋषभ चावला पुर्तगाल सरदार दर्शन सिंह एनईआई से बाबू आत्म प्रकाश निर्मल आश्रम से सरदार हरमन सिंह डॉ अजय गुप्ता राजेश गुप्ता इंद्रजीत सिंह हितेश कुमार डायरेक्टर गुरजीत सिंह करनाल बलविंदर सिंह निर्मल सिंह मनजीत सिंह डायरेक्टर के एल डंग विद्यालय समन्वयक सोहन सिंह कैन्तुरा, शिक्षिका स्मिता गर्ग दीपमाला नौटियाल ज्योति पवार ममता ममता नौटियाल आदि उपस्थित थे ममता पवार ममता नौटियाल योगिता राजपूत मोनिका कपूर दिनेश पैन्यली आदि गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।