Blogउत्तराखंड भास्करऋषिकेशखास खबर

*सैनिकों के सम्मान में शहर में निकाली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा*

 

(रिपोर्ट@संवाददाता)                                      ऋषिकेश/उत्तराखंड भास्कर – देश के सैनिकों के सम्मान में आज शहर में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में शहर के सैकड़ो लोगों और संत महात्माओं ने हिस्सा लिया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और अन्य दिग्गज बीजेपी के नेता कार्यक्रम को लीड करते हुए नजर आए।
ऋषिकेश में शनिवार को तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई। मुखर्जी चौक से शुरू हुई तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा मुख्य मार्गो से होते हुए त्रिवेणी घाट पहुंची। त्रिवेणी घाट पर तिरंगा शौर्य यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सहित सैकड़ो शहर के लोग शामिल हुए। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर इस दौरान जनता में काफी उत्साह देखा गया। रैली के दौरान हिंदुस्तान जिंदाबाद वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे भी लोगों ने लगाए। ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने वाले वीर सैनिकों वायु सेवा नौसेना और सभी सुरक्षा बलों को लोगों ने नमन किया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि भारत सरकार दुश्मनों को हर मुंह तोड़ जवाब देने में सक्षम है। हमारी खामोशी को कोई कमजोरी ना समझे। उन्होंने कहा कि भारत के वीर जवानों के सम्मान में यह यात्रा निकाली गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे राज्य में तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली जा रही है इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होकर एकता का परिचय देना चाहिए। इस यात्रा में तमाम साधु संतों ने भी हिस्सा लिया और सुरक्षा के तौर पर पुलिस मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button