Blogउत्तराखंड भास्करऋषिकेशएक्सक्लूसिव खबरेंटिहरी गढ़वालसिटी एक्सप्रेस स्पेशल

*बीड़ी से जंगल मे आग लगने वाले व्यक्ति को वन विभाग ने किया गिरफ्तार, आरोपी पर भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज*

 

 

(रिपोर्ट@ईश्वर शुक्ला)                                   ऋषिकेश/उत्तराखंड भास्कर – आदवाणी क्रू-स्टेशन के समीप बीड़ी से जंगल में आग लगने वाले आरोपी को वन विभाग ने वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर ने सूचना दी की आदवाणी बेरनी रोड के किनारे आग लगी है तथा एक अज्ञात व्यक्ति घटनास्थल से भागता हुआ दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही आदवाणी क्रू स्टेशन के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा इससे पहले की आग भयानक रूप लेती आदवाणी क्रू स्टेशन के कर्मचारियों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया। जिसके तुरंत बाद खोजबीन कर जंगल में बीड़ी से आग लगने वाले आरोपी व्यक्ति को घटनास्थल के समीप पकड़ने में वन विभाग को कामयाबी मिली। उस व्यक्ति से पूछताछ करने पर पता चला कि वह व्यक्ति जीवनलाल पुत्र श्री गिरधारी लाल ग्राम कोठी जिला रामबन है जो मजदूरी करने के लिए आदवाणी आया है। उसके द्वारा बताया गया कि उसने जलती हुई बीड़ी को जंगल में फेंकी इसके पश्चात आग लग गई जिसको बुझाने का प्रयास किया गया। किंतु जब उसने देखा की आग बेकाबू हो रही है तो वह घटनास्थल से भाग गया।

वन क्षेत्राधिकार नरेंद्र नगर विवेक जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त आरोपी व्यक्ति के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। तथा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। विवेक जोशी ने बताया कि बिगत दिनों में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में वानाग्नि की घटनाओं की रोकथाम के लिए वन विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। प्रत्येक बीट में क्रू स्टेशन की स्थापना की गई है। एवं विभिन्न माध्यमों से वानाग्नि रोकधाम हेतु प्रचार प्रसार किया जा रहा है तथा मुखविर तंत्र को अधिक सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है। उक्त टीम ने नरेंद्र नगर रेंज के कुलदीप सिंह वन दरोगा प्रदीप सिंह राणा वन आरक्षी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button