Blogउत्तराखंड भास्करऋषिकेशएक्सक्लूसिव खबरेंखास खबरदेहरादूनसिटी एक्सप्रेस स्पेशल

*फिर चमके उपनिरीक्षक अमित कुमार, 515 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, कुछ दिन पहले 1.20 किलो चरस व स्मैक की बड़ी बरामदगी के बाद दूसरी बड़ी कार्रवाई, नशा तस्करों में मचा हड़कंप*

(रिपोर्ट@ईश्वर शुक्ला)
ऋषिकेश/उत्तराखंड भास्कर-  नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सटीक कार्रवाई कर रहे उपनिरीक्षक अमित कुमार एक बार फिर चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले 1 किलो 202 ग्राम चरस और 7.01 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचने के बाद अब उन्होंने अपनी टीम के साथ 515 ग्राम अवैध चरस बरामद कर एक और तस्कर को गिरफ्तार किया है। लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई से न केवल नशा कारोबारियों में हड़कंप मचा है, बल्कि ऋषिकेश पुलिस के नशा विरोधी अभियान को भी नई मजबूती मिली है।
कोतवाली ऋषिकेश पुलिस को यह सफलता आईडीपीएल लेडीज क्लब मार्ग पर चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान मिली। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक युवक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर दबोच लिया। तलाशी में उसके कब्जे से 515 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित नाथ (35), निवासी काली की ढाल, ऋषिकेश के रूप में हुई। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह कांवड़ यात्रा के दौरान अधिक मुनाफे के लालच में नशे के आदी लोगों को चरस बेचता था और कमाई बढ़ाने के लिए उसमें धूपबत्ती का पाउडर भी मिलाता था। उसने यह भी बताया कि चरस वह स्थानीय व्यक्ति रिक्कू से खरीदकर लाता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया।
उपनिरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में लगातार सामने आ रही सफल कार्रवाइयों ने यह संदेश दिया है कि ऋषिकेश पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है। कांवड़ मेले जैसे संवेदनशील समय में भी पुलिस की पैनी निगाह नशे के कारोबारियों पर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वाले तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा। कार्रवाई में कांस्टेबल गौरव यादव, अंकुर और शैलेंद्र ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button