Blogउत्तराखंड भास्करखास खबररुद्रप्रयागसम्मानितसाहित्यसिटी एक्सप्रेस स्पेशल

*ऊखीमठ में युवा महोत्सव की धूम, लोकगीत-नृत्य से सजी सांस्कृतिक संध्या, महिला मंगल दलों और छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा, विजेता प्रतिभागी जिला स्तर पर करेंगे प्रतिभाग*

 

(रिपोर्ट@हरीश चन्द्र)                                      रुद्रप्रयाग/ऊखीमठ। विकासखंड ऊखीमठ में शुक्रवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से युवा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव में क्षेत्र के महिला मंगल दलों, नवयुवक मंगल दलों और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर लोकगीत, लोकनृत्य, एकल गीत, एकल नृत्य, नाटक, कविता, चित्रकला, भाषण और पोस्टर प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री एवं रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी तथा केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अपनी छिपी प्रतिभा और कला को भी निखारने के अवसर तलाशने चाहिए। खंड विकास अधिकारी अनुष्का ने बताया कि 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को विभाग की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा तथा चयनित प्रतिभागियों को जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में भेजा जाएगा।

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ज्योति बिष्ट ने कहा कि युवा महोत्सव के माध्यम से युवाओं और महिला मंगल दलों को अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। कार्यक्रम का संचालन युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के कर्मचारी चंद्रमोहन उखियाल ने किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, ऐश्वर्या रावत, जिला पंचायत सदस्य सरोज राणा, ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी, पूर्व अध्यक्ष वनस्पति सेमवाल, ग्राम प्रधान मदन भट्ट सहित निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. प्रदीप सेमवाल, कविता भट्ट, दीपक जमलोकी, हर्षवर्धन बेजवाल, दर्शनी पंवार और अरुण बुटोला समेत जनप्रतिनिधि एवं महिला मंगल दलों के सदस्य मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button