Blogउत्तराखंड भास्करक्षेत्रीय समस्यारुद्रप्रयागसिटी एक्सप्रेस स्पेशल

*ऊखीमठ बाजार में ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़! सड़ा-गला मांस बेचने का आरोप, कई वर्षों से चल रही शिकायतों पर उठे सवाल, खाद्य सुरक्षा विभाग से दुकानों की जांच और सख्त कार्रवाई की मांग*

(रिपोर्ट@हरीश चन्द्र,)
ऊखीमठ/उत्तराखंड भास्कर-  ऊखीमठ बाजार में कुछ मीट-मांस विक्रेताओं पर ग्राहकों को बासी एवं सड़ा-गला मांस बेचने के गंभीर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को भी इस तरह का मामला सामने आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों और ग्राहकों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि बाजार में खराब गुणवत्ता का मांस बेचा जा रहा है तो यह सीधे तौर पर आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की निगरानी आखिर कहां है और बाजार में मांस की दुकानों पर नियमित जांच क्यों नहीं की जा रही है। उनका आरोप है कि यह समस्या नई नहीं है, बल्कि पिछले कई वर्षों से इस तरह की शिकायतें सामने आती रही हैं।

मामले को लेकर लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। मांग की गई है कि संबंधित दुकानों का निरीक्षण कर मांस के नमूने लिए जाएं और प्रयोगशाला जांच के माध्यम से उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। जांच में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ न हो। लोगों का कहना है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है और इस मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।

 

Related Articles

Back to top button