*जिला सूचना कार्यालय के तकनीकी सहायक आनंद सिंह बिष्ट के निधन से शोक की लहर, देहरादून के अस्पताल में उपचार के दौरान ली अंतिम सांस, सूचना विभाग के सहकर्मियों ने जताया गहरा दुख*

(रिपोर्ट@संवाददाता)
रुद्रप्रयाग। जिला सूचना कार्यालय, रुद्रप्रयाग में कार्यरत तकनीकी सहायक श्री आनंद सिंह बिष्ट के निधन से सूचना विभाग में शोक की लहर है। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और देहरादून स्थित श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। दुर्भाग्यवश रविवार रात्रि उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से जिला सूचना कार्यालय सहित विभागीय सहकर्मियों में शोक व्याप्त हो गया।
स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सहयोगी कार्यशैली के लिए जाने जाते थे। सहकर्मियों के साथ उनका आत्मीय व्यवहार और कर्तव्य के प्रति समर्पण सदैव याद किया जाएगा। उनके असामयिक निधन को सूचना कार्यालय परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए सहकर्मियों ने गहरा दुख व्यक्त किया। दिवंगत की अंत्येष्टि रविवार दोपहर रुद्रप्रयाग स्थित संगम घाट पर की जाएगी। शोकाकुल सहकर्मियों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।




