Blogउत्तराखंड भास्करऋषिकेशएक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादून

*सोशल मीडिया पर साजिश का शिकार हुआ ‘सत्यवाणी लाइव’ पेज, 64.500 से अधिक फॉलोअर्स वाला पेज हैक कर किया गया डिलीट, दीपक सिंह गोलू बोले “सच को दबाया नहीं जा सकता”*

 

(रिपोर्ट@ईश्वर शुक्ला)                                    ऋषिकेश/उत्तराखंड भास्कर – सत्यवाणी लाइव नाम से फेसबुक पर संचालित हो रहा एक लोकप्रिय पेज हाल ही में हैकिंग का शिकार हो गया। पेज के संचालक दीपक सिंह गोलू ने बताया कि उनके पेज के करीब 64,500 से अधिक फॉलोअर्स थे और लगातार सामाजिक मुद्दों पर लाइव चर्चाएं व जनहित के वीडियो प्रसारित किए जाते थे।

दीपक सिंह ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व उनकी बढ़ती लोकप्रियता से परेशान थे और बराबरी न कर पाने की स्थिति में उन्होंने पेज हैक कर लिया। इसके बाद सभी फॉलोअर्स को ब्लॉक किया गया और अंततः पेज को फेसबुक से पूरी तरह हटा दिया गया।

उन्होंने बताया कि इस घटना ने उन्हें मानसिक रूप से झकझोर दिया, लेकिन वे पीछे नहीं हटेंगे। “सत्य की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। मैं फिर से शुरू करूंगा और पहले से भी ज्यादा मजबूती से सामने आऊंगा,” दीपक ने कहा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस घटना की काफी चर्चा हो रही है और कई लोग इसे विचारों की स्वतंत्रता पर हमला मान रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी इस घटना की निंदा करते हुए फेसबुक से उचित कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button