Blogउत्तराखंड भास्करऋषिकेशखास खबरदेहरादूनसम्मानित

*कुसुम कंडवाल का जन्मदिन: पूरे राज्य में प्यार और श्रद्धा का उत्सव, गंगा आरती, केक कटिंग और सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़*

 

(रिपोर्ट@संवाददाता)                                      देहरादून/ऋषिकेश/उत्तराखंड भास्कर-  उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल का जन्म दिवस पूरे राज्य में धूमधाम के साथ मनाया गया। देहरादून कार्यालय, त्रिवेणी घाट ऋषिकेश, 72 सीढ़ी घाट और अन्य स्थानों पर श्रद्धालुओं, कर्मचारियों और उनके चाहने वालों ने केक काटे, धार्मिक कार्यक्रम किए और गंगा आरती कर इस दिन को खास बनाया।

अध्यक्ष कुसुम कंडवाल के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर हजारों पोस्ट देखी गईं। यह दर्शाता है कि उनकी लोकप्रियता कितनी व्यापक है और राज्य की महिलाओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता का लोग सम्मान करते हैं।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष रुचि जैन ने 72 सीढ़ी घाट पर मां गंगा की आरती कर अध्यक्ष कुसुम कंडवाल के उत्तम स्वास्थ्य, लंबी आयु और सफलता की कामना की। साथ ही यह आशा व्यक्त की गई कि वे भविष्य में भी महिलाओं के हर मुश्किल समय में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करती रहें।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की आशा शुक्ला, पार्षद माधवी गुप्ता, सिमरन उप्पल, दुर्गा जिंदल, दीपक धमीजा, जयंत भैया सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सभी ने अध्यक्ष का अभिनंदन किया और उनके नेतृत्व में महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति समर्थन जताया।

Related Articles

Back to top button