Blogउत्तराखंड भास्करऋषिकेशखास खबरटिहरी गढ़वालसम्मानितसिटी एक्सप्रेस स्पेशल

*श्री पूर्णानंद पब्लिक स्कूल में भव्य चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, ‘हृदयंगम’ के माध्यम से उभरी बच्चों की रचनात्मकता, भगवान शिव रहे मुख्य थीम*

 

(रिपोर्ट@ईश्वर शुक्ला)                                   मुनीकीरेती/उत्तराखंड भास्कर-  श्री पूर्णानंद पब्लिक स्कूल में शनिवार को चित्रकला प्रतियोगिता “हृदयंगम” का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की सृजनात्मक सोच, कलात्मक प्रतिभा और सांस्कृतिक चेतना को मंच प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी दीप्ति सिंह रहीं। उनके साथ गोन्ज टीम के सदस्यों ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता एवं समिति सदस्य रतन कुमार श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

भगवान शिव की छवियों में झलकी कल्पनाशीलता :  चित्रकला प्रतियोगिता की मुख्य थीम भगवान शिव पर आधारित रही, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी कल्पनाशीलता, रंग संयोजन और भावनात्मक अभिव्यक्ति से सभी का मन मोह लिया। बच्चों की कलाकृतियों में आस्था, प्रकृति और आध्यात्मिक चेतना का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

मुख्य अतिथि दीप्ति सिंह ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सृजनात्मक सोच का विकास होता है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर कराने की आवश्यकता बताई।

विजेताओं को किया गया सम्मानित:  प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सभी वर्गों के विजेता प्रतिभागियों को समिति अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार गुप्ता एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य विशाल शर्मा द्वारा प्रमाण पत्र एवं ट्रॉकी प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य विशाल शर्मा ने कहा कि विद्यालय का प्रयास है कि शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को भी समान महत्व दिया जाए।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागी छात्रों, अभिभावकों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया गया। आयोजन का समापन सकारात्मक संदेश और बच्चों के उत्साह के साथ हुआ।

 

 

Related Articles

Back to top button