Blogआस्थाउत्तराखंड भास्करऋषिकेशखास खबरदेहरादूनसिटी एक्सप्रेस स्पेशल

*सद्गुरु रविदास महाराज की 649वीं जयंती पर भव्य शोभायात्रा और भंडारे का आयोजन*

(रिपोर्ट@संवाददाता)
ऋषिकेश/उत्तराखंड भास्कर-  विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सद्गुरु रविदास महाराज की 649वीं जयंती के अवसर पर बापू ग्राम क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ भव्य शोभायात्रा एवं भंडारे का आयोजन किया गया। शोभायात्रा बापू ग्राम पंचायत घर से प्रारंभ होकर आईडीपीएल स्थित रविदास मंदिर, हरिद्वार रोड ऋषिकेश पहुंची, जहां मंदिर परिसर में अतिथियों द्वारा ध्वज स्थापित किया गया।
शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे और पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हजारों की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विशेष आयोजन भी किए गए। मुख्य अतिथि के रूप में संजीव चौधरी (जाट महासभा), प्रतीक कालिया (जिला महामंत्री भाजपा) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में चंद्रशेखर (प्रांतीय उपाध्यक्ष, उत्तराखंड एससी-एसटी एम्पलाइज फेडरेशन), रविकांत (प्रोफेसर, एम्स), राजकुमार (समाजसेवी), शक्ति प्रसाद (अधिशासी अभियंता, यूपीसीएल ऋषिकेश), कृष्ण कुमार (स्टेशन मास्टर, रेलवे ऋषिकेश) और श्याम सुंदर (यूपीसीएल ऋषिकेश) शामिल रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र सिंह (पूर्व मेयर प्रत्याशी) ने की, जबकि संचालन महासचिव प्रदीप कुमार द्वारा किया गया। वक्ताओं में चंद्रशेखर ने कहा कि सद्गुरु रविदास महाराज ने सामाजिक असमानता और रूढ़िवादी सोच के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने “मन चंगा तो कठौती में गंगा” के संदेश के माध्यम से समाज को समरसता और समानता का मार्ग दिखाया। उन्होंने संत रविदास की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर एम्स ऋषिकेश एससी-एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन की ओर से सतगुरु रविदास मंदिर की चारदीवारी निर्माण हेतु 51 हजार रुपये की सहयोग राशि बापू ग्राम समिति को भेंट की गई, जिस पर समिति द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में दिनेश चंद्र मास्टर (पूर्व मेयर प्रत्याशी), राजपाल खरोला (कांग्रेसी नेता), रविंद्र राणा (भाजपा जिला अध्यक्ष) सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

Back to top button