Blogउत्तराखंड भास्करऋषिकेशखास खबरसम्मानितसिटी एक्सप्रेस स्पेशल

*एनजीए में भव्य अलंकरण समारोह: 44 छात्र प्रतिनिधियों ने ली शपथ, अमरीश शुक्ला व सोनम डोभाल बने स्कूल कप्तान, अनुशासन और नेतृत्व का संदेश, मुख्य अतिथि कर्नल अक्षय अश्वनी ने बढ़ाया छात्रों का उत्साह*

(रिपोर्ट@संवाददाता)
ऋषिकेश/उत्तराखंड भास्कर-  निर्मल आश्रम ज्ञानदान अकादमी (एनजीए), खैरी कलाँ, ऋषिकेश में नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 के उपलक्ष्य में अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा और अनुशासन के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूज्य संत बाबा जोत सिंह महाराज की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्य अतिथि कर्नल अक्षय अश्वनी (कमांडिंग ऑफिसर, 341 फील्ड रेजिमेंट, रायवाला कैंट) एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. तनिशा शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मूल मंत्र, गायत्री मंत्र एवं गुरबाणी शबद ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक और प्रेरणादायक बना दिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सुनीता शर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं कोयर ग्रुप द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायक गीत “अब जीत नहीं है दूर” ने उपस्थित सभी लोगों में उत्साह का संचार किया।
कक्षा 12 की छात्रा तन्वी पोखरियाल ने अपने विचार रखते हुए नेतृत्व क्षमता के महत्व को बताया। वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक श्री दिनेश पैन्यूली के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत अनुशासित परेड कार्यक्रम समारोह का मुख्य आकर्षण रहा।
इस दौरान प्रहलाद, श्रवण, लव और कुश सदनों से कुल 44 छात्र प्रतिनिधियों ने शपथ ग्रहण की। विद्यालय के स्कूल कप्तान के रूप में अमरीश शुक्ला (बालक वर्ग) एवं सोनम डोभाल (बालिका वर्ग) को चयनित किया गया। प्रधानाचार्या द्वारा सभी को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करने की शपथ दिलाई गई।
मुख्य अतिथि कर्नल अक्षय अश्वनी एवं डॉ. तनिशा शर्मा ने सभी नव-निर्वाचित कप्तानों एवं प्रतिनिधियों को बैज प्रदान कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में कर्नल अश्वनी ने विद्यार्थियों को एक आदर्श नेता के गुणों, अनुशासन और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया तथा विद्यालय की अनुशासनात्मक व्यवस्था की सराहना की।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर संत जोध सिंह जी महाराज द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह, शिरोपा एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं रेनू सूरी ने डॉ. तनिशा शर्मा को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। अंत में विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस  अमृतपाल डंग ने सभी अतिथियों, शिक्षकगण एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान खैरीकलां चंद्रमोहन पोखरियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, विद्यालय चेयरमैन डॉ. एस.एन. सूरी, सरदार मंजीत सिंह (भूतपूर्व मैनेजर, पीएसबी), डॉ. अवतार सिंह शास्त्री, डॉ. अजय शर्मा (जी.एम., एच.ई.आई.), बाबू आत्मप्रकाश, सेवानिवृत्त वायु सेना अधिकारी डी.पी. रतूड़ी, एन.डी.एस. प्रधानाचार्या ललिता कृष्णा स्वामी, हेडमिस्ट्रेस नीरू अरोड़ा, सरदार हरमन सिंह (प्रबंधक, निर्मल आश्रम), उपासना गुलाटी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
विद्यालय की ओर से समन्वयक सोहन सिंह कैंतुरा, परीक्षा प्रमुख सरवजीत कौर, प्रशासनिक अधिकारी विनोद बिजलवाण, संगीत शिक्षक सरदार गुरजिंदर सिंह, दीपमाला कोठियाल, प्रदीप कुमार, कला अध्यापिका पूजा भारती उनियाल, रजनी श्रीकोटी, सुनील दत्त पांडे सहित समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button