Blogआस्थाउत्तराखंड भास्करऋषिकेशखास खबरटिहरी गढ़वाल

*पुरुषोत्तम मास में गूंजा श्रीविष्णुसहस्रनाम, गंगा तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, स्वामीनारायण आश्रम में 51 वैदिक ब्राह्मणों ने 1151 श्रीविष्णुसहस्रनाम पारायण से भक्तिमय बनाया वातावरण*

 

(रिपोर्ट@ईश्वर शुक्ला)                                    ऋषिकेश/उत्तराखंड भास्कर- देवभूमि उत्तराखंड की पावन तीर्थनगरी ऋषिकेश में पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) के शुभ अवसर पर मां गंगा के पवित्र तट स्थित श्री स्वामीनारायण आश्रम में रविवार को भव्य एवं दिव्य आध्यात्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। आश्रम के गंगा आरती घाट पर आयोजित इस विशेष धार्मिक आयोजन में 51 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं शास्त्रोक्त विधि-विधान के साथ 1151 श्रीविष्णुसहस्रनाम पारायण संपन्न कराया गया। गंगा तट पर गूंजते वैदिक मंत्रों, श्रीहरि विष्णु के दिव्य नामों और भक्ति भाव से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठा। श्रद्धालुओं ने इस दुर्लभ अनुष्ठान में सहभागी होकर धर्मलाभ प्राप्त किया।

यह भव्य आयोजन श्री स्वामीनारायण आश्रम मुनि की रेती के तत्वावधान में आश्रम अध्यक्ष पूज्य श्री सुनील भगत जी के सान्निध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में गुजरात के सावरकुंडला से पधारीं सांख्ययोगी माता चंपाबेन, उनकी शिष्या सांख्ययोगी माता जयश्रीबेन एवं बड़ी संख्या में हरिभक्तों की विशेष सहभागिता रही। वहीं “यज्ञसेवा वैदिक टीम” के आचार्य अंकित भारद्वाज, आचार्य प्रशांत शर्मा एवं उनकी टीम ने संपूर्ण अनुष्ठान को पूर्ण वैदिक परंपरा और श्रद्धा के साथ संपन्न कराया। आयोजन समस्त यजमान परिवारों की सुख-समृद्धि, आध्यात्मिक उन्नति और विश्वशांति की मंगलकामना को समर्पित रहा।

कार्यक्रम के दौरान आश्रम परिसर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। आचार्य श्री प्रसन्न जी सहित आश्रम के संत-महात्मा, विद्वान ब्राह्मणगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। गंगा तट पर दीपों की आभा, वैदिक स्वर और भक्तों की आस्था ने पूरे आयोजन को दिव्यता से भर दिया। श्रद्धालुओं ने इसे आत्मिक शांति और सनातन संस्कृति के संरक्षण का अनुपम आयोजन बताया।

Related Articles

Back to top button