*सैकड़ो वन कर्मचारियों को दीपावली पर मिला तोहफा, कई सालों से रुके फंक्शनल वेतनमान मिलने पर कर्मचारी हुए खुश, वन संरक्षक धर्म सिंह मीणा का कर्मचारियों ने माना लोहा*

(रिपोर्ट@ईश्वर शुक्ला) ऋषिकेश/उत्तराखंड भास्कर – दीपावली के मौके पर वन संरक्षक धर्म सिंह मीणा ने सैकड़ो कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। यह तोहफा भागीरथी व्रत के अंतर्गत वन कर्मचारियों को फंक्शनल वेतनमान के रूप में दिया गया है।
वन संरक्षक धर्म सिंह मीणा ने बताया कि भागीरथी व्रत के अंतर्गत सैकड़ो कर्मचारियों को विगत वर्षों से फंक्शनल वेतनमान नहीं मिल रहा था। चार्ज संभालने के बाद उन्होंने अपने कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सबसे पहले कर्मचारियों के इस समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया था। इसी कड़ी में स्क्रीनिंग कमेटी गठित की गई थी। जिसके तहत अब भागीरथी व्रत के अधीनस्थ नरेंद्र नगर वानप्रभाग के 48, टिहरी वानप्रभाग के 25, उत्तरकाशी वानप्रभाग के 59, टिहरी डैम प्रथम नई टिहरी के 9, भूमि संरक्षण वन विभाग उत्तरकाशी के 7 सहित कुल 148 कर्मचारियों को फंक्शनल वेतनमान के लाभ की संस्तुति हो गई है। वन कर्मचारियों ने दीपावली पर यह तोहफा मिलने पर कर्मचारियों ने वन संरक्षक धर्म सिंह मीणा का आभार व्यक्त करते हुए दीपावली की बधाई दी है। बता दे की इसी बेबाग स्पष्ट कार्यशैली के कारण ही वन संरक्षक धर्म सिंह मीणा का अधिकारी एवं कर्मचारी वर्ग लोहा मानते हैं।