Blogउत्तराखंड भास्करखास खबरगोरखपुर यू.पी.सिटी एक्सप्रेस स्पेशल
*25 हजार का इनामी वांछित अपराधी गिरफ्तार, हरपुर बुदहट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हैदराबाद से दबोचा गया फरार अभियुक्त*

(रिपोर्ट@संवाददाता)
हरपुर बुदहट/गोरखपुर- जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हरपुर बुदहट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी गीडा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने 25 हजार के इनामी वांछित/फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 2023 से संबंधित वांछित अभियुक्त नितेश राजभर उर्फ राजकपूर 22 पुत्र गौरीशंकर निवासी डोहिया कला, थाना धनघटा, जनपद संत कबीरनगर को उसके वर्तमान निवास रहमत नगर, हैदराबाद (तेलंगाना) से गिरफ्तार किया।


गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना हरपुर बुदहट, में धारा 363, 504, 506, 376 भादवि,
धारा 5/6 पाक्सो एक्ट एवं धारा 3(2)(va), 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। अभियुक्त पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने व अन्य गंभीर आरोप हैं। लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त पर 25,000 का पुरस्कार घोषित था।
पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर अन्य विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए न्यायालय जनपद गोरखपुर में प्रस्तुत किए जाने की प्रक्रिया की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में विवेक कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष हरपुर बुदहट, विजय कुमार गौड उप निरीक्षक, गोरखनाथ यादव कांस्टेबल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।





