Blogउत्तराखंड भास्करऋषिकेशखास खबरसिटी एक्सप्रेस स्पेशल

*वर्ल्ड ग्लूकोमा वीक पर निर्मल आश्रम आई इंस्टीट्यूट में जागरूकता कार्यक्रम, रैली निकालकर किया लोगों को जागरूक*

 

(रिपोर्ट@ईश्वर शुक्ला)                                     ऋषिकेश/उत्तराखंड भास्कर – निर्मल आश्रम आई इंस्टीट्यूट में वर्ल्ड ग्लूकोमा वीक के अवसर पर पूरे सप्ताह विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को ग्लूकोमा (काला मोतिया) जैसी गंभीर नेत्र बीमारी के प्रति जागरूक करने के साथ ही समय पर जांच और उपचार के लिए प्रेरित किया गया। संस्थान की ओर से मरीजों को विशेष रियायतें भी प्रदान की गईं, जिसके तहत ओपीडी परामर्श शुल्क 150 रुपये की जगह 100 रुपये रखा गया। इसके अलावा ग्लूकोमा सर्जरी पर 15 प्रतिशत तथा मोतियाबिंद सर्जरी पर 10 प्रतिशत की छूट दी गई, ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी आंखों की समय पर जांच करवा सकें। डॉक्टरों ने बताया कि ग्लूकोमा एक ऐसी बीमारी है जो धीरे-धीरे दृष्टि को प्रभावित करती है और समय पर जांच न होने पर स्थायी अंधत्व का कारण भी बन सकती है, इसलिए नियमित नेत्र परीक्षण बेहद जरूरी है।

पूरे सप्ताह संस्थान द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से भी जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसके जरिए लोगों को ग्लूकोमा के लक्षणों, इसके खतरों और समय रहते उपचार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का समापन 14 मार्च को आयोजित जागरूकता रैली के साथ हुआ, जिसका नेतृत्व संस्थान के जनरल मैनेजर अजय शर्मा ने किया। रैली में संस्थान के डॉक्टरों और स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए शहरवासियों को आंखों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न नारों के माध्यम से लोगों से नियमित नेत्र जांच कराने, आंखों की देखभाल करने और ग्लूकोमा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। इस दौरान रैली के माध्यम से समाज में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने और लोगों को समय रहते उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया।

 

 

Related Articles

Back to top button