Blogउत्तराखंड भास्करऋषिकेशखास खबरदेहरादून

*निर्मल आश्रम अस्पताल में 18वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 114 लोगों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा में निभाई भागीदारी*

 

(रिपोर्ट@ईश्वर शुक्ला)                                    ऋषिकेश/उत्तराखंड भास्कर- चिकित्सा क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे निर्मल आश्रम अस्पताल द्वारा 3 अप्रैल 2026 को निर्मल आश्रम खैरी कलां (नेपाली फार्म के समीप) में 18वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर एनजीए एवं एनईआई के वार्षिक समागम के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें परिवर्तन चैरिटेबल ब्लड बैंक के सहयोग से बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया।

अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. अजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष दो बार रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं और इसी कड़ी में यह 18वां शिविर रहा। इस पुनीत कार्य में कुल 114 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर न केवल जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी सिद्ध होते हैं, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं।

शिविर का शुभारंभ निर्मल आश्रम के महंत बाबा राम सिंह महाराज ने अपने करकमलों से फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवनकाल में रक्तदान और मृत्यु के पश्चात नेत्रदान का संकल्प अवश्य लेना चाहिए। मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म बताते हुए उन्होंने समाज को इस दिशा में आगे आने का आह्वान किया। वहीं संत जोध सिंह महाराज ने निर्मल आश्रम द्वारा चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखने की बात कही।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. इंदू शर्मा, अमन कुमार, आत्म प्रकाश कोचर, ललिता कृष्णास्वामी, डॉ. सुनीता शर्मा, अमृतपाल डंग, करमजीत सिंह, चरनजीत सिंह सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Back to top button