Blogउत्तराखंड भास्करखास खबररुद्रप्रयागसिटी एक्सप्रेस स्पेशल

*ऊखीमठ में धूमधाम से मनाई वाल्मीकि जयंती, निकाली भव्य शोभायात्रा, ढोल-नगाड़ों की धुन पर भगवान श्रीराम, माता सीता और लव-कुश की लीलाओं का किया मंचन*

 

 

(रिपोर्ट@संवाददाता)                                      ऊखीमठ/रुद्रप्रयाग।  नगर पंचायत ऊखीमठ के पर्यावरण मित्रों ने सोमवार को वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय के समीप स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना और हवन किया गया। पुजारी विश्व मोहन जमलोकी ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। इसके बाद पर्यावरण मित्रों, वाल्मीकि समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली।

शोभायात्रा गैस गोदाम से शुरू होकर ऊखीमठ के मुख्य बाजार से होते हुए पुलिस चौकी के समीप तक पहुंची। इस दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, माता सीता और लव-कुश की लीलाओं का मनमोहक वर्णन करते हुए कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा।

वाल्मीकि समाज समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार भैरवाल ने बताया कि वर्ष 2017 से नगर पंचायत ऊखीमठ में लगातार वाल्मीकि जयंती का भव्य आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने आयोजन में सहयोग के लिए क्षेत्रीय विधायक आशा नौटियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्मवाण, व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट, जीप-टैक्सी यूनियन, चारों वार्डों के सभासदों, जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों सहित नगरवासियों का आभार जताया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य त्रियुगीनारायण और प्रदेश मंत्री अमित मैखुड़ी ने भी शामिल होकर पर्यावरण मित्रों एवं वाल्मीकि समाज को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्मवाण, सभासद प्रदीप धर्मवाण, सरला रावत, सामाजिक कार्यकर्ता दलवीर रावत, समिति के वरिष्ठ सदस्य प्रेम चंद्र, संरक्षक सुंदर सिंह, उपाध्यक्ष मोहित सेलवान, कोषाध्यक्ष विजेंद्र, सचिव कुलदीप पंवार, महामंत्री आणि चुनियाल, संचालक भौरी चंद्र, पूर्व अध्यक्ष परशुराम रेडियान, जोगेंद्र सिंह, विकास, सुमित, रोतल, राहुल, साहिल, क्षेत्रपाल सिंह और चांद कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button