Blogउत्तराखंड भास्करऋषिकेशखास खबरदेहरादून

*गगनदीप सिंह बेदी बने उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष, राज्यमंत्री स्तर का मिला दायित्व, शासन ने जारी किया कार्यालय ज्ञाप, नियुक्ति से समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी*

(रिपोर्ट@संवाददाता)
ऋषिकेश/उत्तराखंड भास्कर-  उत्तराखंड शासन ने गगनदीप सिंह बेदी को उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्हें राज्यमंत्री स्तर का दायित्व सौंपे जाने पर उनके समर्थकों, शुभचिंतकों और परिचितों ने हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मंत्रिपरिषद अनुभाग की ओर से 23 नवंबर 2026 को जारी कार्यालय ज्ञाप के माध्यम से उनकी नियुक्ति की गई है। शासनादेश के अनुसार उन्हें उपाध्यक्ष पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से नामित किया गया है।
कार्यालय ज्ञाप में यह भी स्पष्ट किया गया है कि उन्हें मंत्रिपरिषद विभाग के 25 अप्रैल 2025 के पूर्व कार्यालय ज्ञाप में निर्धारित सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। वहीं उनके कार्यों, दायित्वों, अधिकारों और सेवा अवधि के संबंध में संबंधित प्रशासनिक विभाग की ओर से अलग से आदेश जारी किए जाएंगे। गगनदीप सिंह बेदी को मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को लेकर शुभचिंतकों ने प्रसन्नता जताई और विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए अल्पसंख्यक समाज के हितों और कल्याण से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे।
उन्होंने उम्मीद जताई कि बेदी आयोग के माध्यम से अल्पसंख्यक समुदाय की समस्याओं, अपेक्षाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनकी नियुक्ति को नई जिम्मेदारी के साथ समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान देने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी माना जा रहा है। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों ने उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Related Articles

Back to top button