Blogउत्तराखंड भास्करऋषिकेशखास खबरदेहरादून

*शत-प्रतिशत रहा हैप्पी होम मॉन्टेसरी स्कूल का सीबीएसई परीक्षा परिणाम, कक्षा 10 में 90% या उससे अधिक अंक लाने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रदान की जाएगी छात्रवृत्ति*

 

(रिपोर्ट@संपादक)                                          ऋषिकेश/उत्तराखंड भास्कर – हैप्पी होम मॉन्टेसरी स्कूल ने इस वर्ष एक और गौरवमयी उपलब्धि हासिल की है। वास्तव में आज की मेहनत कल की सफलता की नींव है ।स्कूल का सीबीएसई कक्षा 10 एवं 12 का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम को देखकर बड़ी ही खुशी प्राप्त होती है जब हम देखते हैं कि कैसे हमारे बच्चे अपने लक्ष्य की ओर एक-एक सफल कदम बढ़ा रहे हैं।
हर्ष हो रहा है बताते हुए कि हमारे विद्यार्थियों ने प्राप्त किया अच्छा परिणाम , इस क्रम में सानिया रावत (कक्षा 12) ने 97%अंक प्राप्त कर काॅमर्स स्ट्रीम में विद्यालय का नाम रोशन किया, कक्षा 12 में 21 प्रतिशत बच्चे 90% से ऊपर स्कोर के साथ पास हुए। कक्षा 12 से सानिया रावत97%,अभिनीत व्यास 96%, रिया उनियाल 95%,
पारस गोयल 93.4%, मयंक शरण पांडेय 92%, ओजस्वी सिन्हा 90.4% नंदिनी लाथर 89.2%,वंशिका रणावत 89%, सार्थिर्की त्यागी 88% रोहित कुमार 88%, आर्यन जैन 86.2%, पूजा रयाल86%,सूर्यांश पोरवाल 85.2%, अंशुल कोठारी 85%,आयुषी अग्रवाल 85%,प्रिंस कुमार 84%। कक्षा 10th से प्रतिज्ञा रावल ने 93%, पुष्कर प्रजापति 92%, अमन चंदोला 91.2%, अक्षित रावत 91%, आयुष थपलियाल 90.2%, श्रेया पुंडीर 90%,रुद्राक्ष चौहान87.2%, अनुष्का 88.4%, अंशिका,88% उत्कर्ष 88%, प्रगति 86%, महक86%, वैष्णवी 86% आदित्य कुमार 85%, दिव्यांशु भट्ट85%, निशा84.2%, सृष्टि शुक्ला84%, सूरज चौहान 83.4%, साक्षी गुप्ता83%, आयुष थपलियाल 82%के साथ परिवार व विद्यालय का नाम रोशन किया।


हमारे विद्यालय की प्रधानाचार्या ने कहा कि यह परिणाम हमारे शिक्षकों,विद्यार्थियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हम आगे भी अपने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्कूल प्रबंधन द्वारा यह घोषणा की गई है कि कक्षा 10 में 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। यह पहल मेधावी विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई है।
विद्यालय प्रबंधन समिति ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई दी और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Back to top button