*ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन हरिद्वार जिला इकाई का पुनर्गठन संपन्न, नरेंद्र प्रधान बने जिलाध्यक्ष, चंचल तोमर को मिली संगठन मंत्री की जिम्मेदारी*

(रिपोर्ट@संवाददाता)
हरिद्वार/ऋषिकेश/उत्तराखंड भास्कर-
ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन (अमजा) हरिद्वार इकाई की बैठक रविवार को पेंटागन मॉल में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य दीपावली पर्व की शुभकामनाएं साझा करना और जिलाध्यक्ष नरेश तोमर के निधन से रिक्त पद को भरना था।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से नरेंद्र प्रधान को अमजा हरिद्वार का नया जिलाध्यक्ष चुना, जबकि चंचल तोमर को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह निर्णय अमजा प्रदेश अध्यक्ष बृजेन्द्र हर्ष की सहमति से लिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष बृजेन्द्र हर्ष ने सभी को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि स्वर्गीय नरेश तोमर के निधन से संगठन को बड़ी क्षति हुई है, परंतु संगठन को आगे बढ़ाने के लिए नई जिम्मेदारियों का निर्धारण आवश्यक था। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नए जिलाध्यक्ष नरेंद्र प्रधान और संगठन मंत्री चंचल तोमर संगठन को नई दिशा और मजबूती देंगे।
नव नियुक्त जिलाध्यक्ष नरेंद्र प्रधान ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे उसे पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे संगठन को और अधिक एकजुट, सक्रिय और प्रभावशाली बनाएंगे।
वहीं संगठन मंत्री चंचल तोमर ने भी कहा कि वे संगठन के सिद्धांतों और लक्ष्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे और हर स्तर पर मीडिया कर्मियों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बृजेन्द्र हर्ष, जिला महासचिव अनिल रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रशांत शर्मा, पूर्व जिला महासचिव मनीष कागरान, जिला उपाध्यक्ष मनीष पाल, संगठन मंत्री चंचल तोमर, संजय लाम्बा, बबलू थपलियाल, लक्सर जिलाध्यक्ष जाने आलम, मित्रपाल, सुरेश भारद्वाज, रोहित सिंह, विजय बडोनी, ऋषिकेश जिलाध्यक्ष ईश्वर शुक्ला, राजीव कुमार शास्त्री, हर्ष तिवारी, प्रमेन्द्र नारायण, प्रवीण सैनी, रवि बेलवाल, विकास तिवारी, अजय वर्मा सहित अनेक पत्रकार और संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।




