Blogअवैध निर्माणउत्तराखंड भास्करऋषिकेशटिहरी गढ़वाल

*सीएम धामी के आदेश पर बड़ी कार्रवाई : तपोवन में चार अवैध निर्माण सील, नदी-नालों के किनारे निर्माण पर पूरी तरह रोक, प्राधिकरण की सख्ती से हड़कंप*

 

(रिपोर्ट@ईश्वर शुक्ला)                                     ऋषिकेश/तपोवन/उत्तराखंड भास्कर – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों के बाद अवैध निर्माणों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। आज तपोवन क्षेत्र में धौलसूत नहर के किनारे बने चार अवैध निर्माणों को जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने सील कर दिया।
मुख्यमंत्री धामी ने हाल ही में अधिकारियों के साथ बैठक में साफ कहा था कि प्राकृतिक जल स्रोतों, नदियों और नालों के किनारे किसी भी तरह का निर्माण कार्य पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी थी कि संवेदनशील क्षेत्रों में लापरवाही से किए गए निर्माण भविष्य में आपदा का बड़ा कारण बन सकते हैं।

इसी क्रम में जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष टिहरी विकास प्राधिकरण निकिता खंडेलवाल के आदेश पर प्राधिकरण की टीम ने कार्रवाई की। सील किए गए अवैध निर्माण वरुण कुमार बांगा, आरती पंवार, दुर्गेश और जयंत कुमार मलिक के नाम पर थे। प्रशासन का कहना है कि ये सभी निर्माण नाले के बिल्कुल किनारे बने हुए थे, जिससे कभी भी भारी जानमाल की हानि हो सकती थी।

कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता पंकज पाठक ने चेतावनी दी कि सीलिंग तोड़ने या किसी भी तरह की छेड़छाड़ करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ा पुलिस मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

इस दौरान सहायक अभियंता पंकज पाठक, कनिष्ठ अभियंता विपिन कोठारी, रघुवीर सिंह, उमंग नौटियाल, सुपरवाइजर, पीआरडी गार्ड और पुलिस बल मौजूद रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Back to top button