Blogउत्तराखंड भास्करऋषिकेशखास खबरदेहरादूनसम्मानितसिटी एक्सप्रेस स्पेशल

*रोटरी क्लब ऋषिकेश दिवास का इंस्टॉलेशन समारोह संपन्न, नए पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी, माधवी गुप्ता बनीं अध्यक्ष, रेनू गुप्ता ने संभाला सचिव पद; पिछले सत्र की उत्कृष्ट सेवाओं पर क्लब को मिले 16 पुरस्कार*

 

(रिपोर्ट@संवाददाता)                                      ऋषिकेश/उत्तराखंड भास्कर-  रोटरी क्लब ऋषिकेश दिवास का सत्र 2026-27 का इंस्टॉलेशन समारोह उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में नगर के गणमान्य नागरिकों, रोटरी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में नए पदाधिकारियों ने दायित्व ग्रहण किए। मुख्य अतिथि महापौर शंभू पासवान रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों के रूप में उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, शशि अग्रवाल तथा रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के असिस्टेंट गवर्नर (जोन-28) संजय अग्रवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर रोटेरियन माधवी गुप्ता ने क्लब अध्यक्ष तथा रोटेरियन रेनू गुप्ता ने सचिव पद का कार्यभार संभाला।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष माधवी गुप्ता ने कहा कि रोटरी के मूल मंत्र “स्वयं से ऊपर सेवा” को आत्मसात करते हुए क्लब समाजहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा। उन्होंने बताया कि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 की इस वर्ष की थीम “अनस्टॉपेबल” को आधार बनाकर शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न सेवा प्रकल्प पूरे वर्ष संचालित किए जाएंगे। उन्होंने सभी सदस्यों से सेवा भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक रोटरी की गतिविधियां पहुंचाने का आह्वान किया।

समारोह में वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया गया। पूर्व अध्यक्ष डॉ. शुभांगी के. रैना के नेतृत्व में रोटरी क्लब ऋषिकेश दिवास को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 द्वारा 16 प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में इन सभी पुरस्कारों का प्रदर्शन किया गया, जिससे क्लब सदस्यों में उत्साह और गौरव का वातावरण रहा। समारोह का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि रोटरी क्लब ऋषिकेश दिवास आगामी वर्ष में भी सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

 

Related Articles

Back to top button