Blogउत्तराखंड भास्करऋषिकेशखास खबरदेहरादूनसम्मानितसिटी एक्सप्रेस स्पेशल
*मोबाइल छोड़ा, लक्ष्य साधा… लव गोयल ने ICSE में 98% से रचा इतिहास, भाई प्रियांशु ने भी 90% अंक लाकर बढ़ाया मान, व्यापार मंडल ने किया सम्मान*

(रिपोर्ट@संवाददाता)
ऋषिकेश/उत्तराखंड भास्कर- तीर्थनगरी के होनहार छात्र लव गोयल ने ICSE कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे शहर का नाम रोशन किया है। देहरादून स्थित द ओबेरॉय स्कूल ऑफ इंटीग्रेटेड स्टडीज (ओएसआईएस) के छात्र लव ने यह साबित कर दिया कि अनुशासन, कड़ी मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की असली कुंजी है। वहीं उनके भाई प्रियांशु गोयल ने भी 90 प्रतिशत अंक हासिल कर परिवार की खुशी को दोगुना कर दिया।
लव गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और विद्यालय को दिया है। उनके पिता हिमांशु गोयल सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा उद्यमी हैं, जबकि माता डॉ. प्रियंका गोयल क्षेत्र की जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। लव ने पढ़ाई को प्राथमिकता देते हुए सोशल मीडिया और मोबाइल से दूरी बनाई, जिसका सकारात्मक परिणाम उनकी इस शानदार उपलब्धि के रूप में सामने आया। उनका लक्ष्य भविष्य में देश सेवा करना है।


इस उपलब्धि पर ऋषिकेश व्यापार मंडल के महामंत्री प्रतीक कालिया के नेतृत्व में व्यापारियों ने दोनों भाइयों का उनके आवास पर पहुंचकर भव्य स्वागत और सम्मान किया। इस दौरान सुशील छाबड़ा, केवल कृष्ण लम्बा, रमेश अरोड़ा, पंकज चंदनानी, धीरज मखीजा, प्रवीण रावत एवं अशोक अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने बच्चों को माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और मुंह मीठा कराकर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर व्यापार मंडल महामंत्री प्रतीक कालिया ने कहा कि “लव और प्रियांशु गोयल ने पूरे ऋषिकेश का नाम रोशन किया है। ऐसे होनहार बच्चों की सफलता समाज के लिए प्रेरणा है और हमें इन्हें आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग करना चाहिए।”
इस दौरान उत्तराखंड भास्कर समाचार पत्र की संपादक डिंपल शुक्ला ने भी दोनों बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बच्चों के माता-पिता हिमांशु गोयल एवं डॉ. प्रियंका गोयल भी उपस्थित रहे।
लव गोयल ने बताया कि नियमित दिनचर्या, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे सोशल मीडिया के आकर्षण से दूर रहकर अपने लक्ष्य पर फोकस करें।





