Blogआस्थाउत्तराखंड भास्करऋषिकेशखास खबर

*ऋषिकेश से पहुंचे संतों के सानिध्य में सूरत में 108 कुण्डीय शिव-शक्ति महायज्ञ, 27 मई तक चलेगा नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन, दिव्य महाआरती बनी आकर्षण का केंद्र*

 

(रिपोर्ट@ईश्वर शुक्ला)                                    ऋषिकेश/सूरत/उत्तराखंड भास्कर-  गुजरात के सूरत शहर स्थित वेसु क्षेत्र में महावीर कॉलेज के समीप सुवर्णवेला ग्राउंड में 108 कुण्डीय शिव-शक्ति जनकल्याण महायज्ञ एवं दिव्य महाआरती का भव्य आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं पर्यावरण शुद्धि के उद्देश्य से आयोजित यह नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान 27 मई तक चलेगा। महायज्ञ का शुभारंभ 18 मई को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लेकर श्रद्धा और भक्ति का परिचय दिया।

महायज्ञ परम पूज्य जगतगुरु त्रिपुरा पीठाधीश्वर चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट श्रीश्री 1008 श्री हरिओम जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन से जुड़े मुख्य आचार्य शुभम जी ने बताया कि प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक 108 कुण्डों पर यजमानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुति दी जा रही है। वहीं सांयकाल कथावाचक आचार्य वरुण कृष्णा द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है। इसके बाद होने वाली दिव्य महाआरती श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है।

कुरुक्षेत्र से पधारे श्रीश्री 108 सतपाल जी महाराज ने बताया कि महायज्ञ में आहुति देने वाले यजमानों के लिए कोई शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है। आयोजन में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता देखने को मिल रही है। श्रद्धालुओं के अनुसार सूरत में पहली बार इतने बड़े स्तर पर शुद्ध वैदिक परंपरा के साथ इतना भव्य धार्मिक आयोजन हो रहा है।

आयोजन समिति के सदस्य नारायण मुंदड़ा, दर्शन सिंह राठौर, रश्मि बेन, कुसुम बेन वर्मा, चंचल बेन बचानी, कृष्ण मुरारी शर्मा, सचिन सिंगला, जगदीश डागा सहित अन्य सदस्य प्रतिदिन श्रद्धालुओं के स्वागत एवं व्यवस्था में जुटे हुए हैं। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button