Blogउत्तराखंड भास्करऋषिकेशएक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादूनसम्मानितसिटी एक्सप्रेस स्पेशल

*ऋषिकेश की बेटी इशिता सिंह बनीं सिटी टॉपर, निर्मल आश्रम ने 80 हजार देकर किया सम्मानित, सीबीएसई 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह, संतों के आशीर्वाद से गूंजा सभागार*

 

(रिपोर्ट@ईश्वर शुक्ला)                                    ऋषिकेश/उत्तराखंड भास्कर- निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी (एनजीए) ऋषिकेश में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शबद-कीर्तन के साथ हुआ तथा परम पूज्य महंत बाबा राम सिंह महाराज एवं संत बाबा जोध सिंह महाराज के सान्निध्य में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

समारोह का मुख्य आकर्षण कक्षा 12 की छात्रा इशिता सिंह रहीं, जिन्होंने कला संकाय में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया बल्कि पूरे ऋषिकेश नगर की सिटी टॉपर बनने का गौरव भी प्राप्त किया। राज्य स्तर पर चौथा स्थान हासिल करने वाली इशिता को महंत बाबा राम सिंह जी महाराज एवं संत बाबा जोध सिंह जी महाराज द्वारा 80 हजार नकद पुरस्कार, शॉल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। उनकी उपलब्धि पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

विद्यालय की छात्रा श्वेता यादव ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया, जिन्हें 65 हजार नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं प्रीतिका ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया और उन्हें 55 हजार की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 10 के टॉपर्स आराध्या थपलियाल, नैतिक डबराल और पीयूष झा सहित अन्य मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सुनीता शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियां विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय हैं। उन्होंने कहा कि अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। समारोह में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर मेधावी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

 

 

Related Articles

Back to top button